हमारे सीनियर्स के लिए………. बी.टेक. की यादें !
राह देखी थी इस दिन की कबसे,
आगे के सपने सजा रखे थे ना जाने कब से .
बड़े उतावले थे यहाँ से जाने को ,
ज़िन्दगी का अगला पडाव् पाने को .
पर ना जाने क्यों …दिल में आज कुछ और आता है ,
वक़्त को रोकने का जी चाहता है .
जिन बातों को लेकर रोते थे, आज उन पर हंसी आती है ,
न जाने क्यों आज उन पलों की याद बहुत आती है .
कहा करते थे …बड़ी मुश्किल से चार साल सह गया ,
पर आज क्यों लगता है की कुछ पीछे रह गया .
न भूलने वाली कुछ यादें रह गयी ,
यादें जो अब जीने का सहारा बन गयी .
मेरी टांग अब कौन खींचा करेगा ,
सिर्फ मेरा सर खाने कौन मेरा पीछा करेगा .
जहां 2000 का हिसाब नहीं वहाँ 2 रूपए के लिए अब कौन लडेगा .
कौन रात भर साथ जग कर पढेगा .
कौन मेरी गाडी मुझसे पूछे बिना लेजाएगा,
कौन मेरे नए नए नाम बनाएगा .
मैं अब बिना मतलब किस से लडूंगा ,
बिना टोपिक के किससे फालतू बात करूंगा .
कौन फेल होने पर दिलासा दिलाएगा ,
कौन गलती से नंबर आने पर गालियाँ सुनाएगा .
कैंटीन में चाय किस के साथ पियूंगा ,
वो हसीं पल अब किस के साथ जियूँगा ,
ऐसे दोस्त कहाँ मिलेंगे जो खाई में भी धक्का दे आयें ,
पर फिर तुम्हें बचाने खुद भी कूद जायें .
मेरे गानों से परेशान कौन होगा ,
कभी मुझे किसी लड़की से बात करते देख हैरान कौन होगा ,
कौन कहेगा साले तेरे जोक पे हंसी नहीं आई ,
कौन पीछे से बुला के कहेगा ..आगे देख भाई .
अचानक बिन मतलब के किसी को भी देख कर पागलों की तरह अब कहाँ हंस पाएंगे ,
दोस्तों के लिए टीचर से अब कब लड़ पाएंगे ,
क्या हम ये फिर कर पाएंगे ,
रात को 2 बजे ढाबे चाय पीने कौन जायेगा ,
तेज़ गाडी चलने की शर्त कौन लगायेगा .
कौन मुझे मेरी काबीलियत पर भरोसा दिलाएगा ,
और ज्यादा हवा में उड़ने पर ज़मीन पे ले आएगा ,
मेरी ख़ुशी में सच में खुश कौन होगा ,
मेरे गम में मुझसे ज्यादा दुखी कौन होगा …
कह दो दोस्तों ये दुबारा अब कब होगा !!
कह दो दोस्तों ये दुबारा अब कब होगा !!
–
Sudhanshu Gupta
IT-3rd YEAR







on Apr 24th, 2009 at 6:53 am
लगता है आपको बढ़िया सीनियर मिले. भगवान सबको ऐसे ही सीनियर्स दें. आपके सीनियर्स को हमारी भी शुभकामनाएँ.
on Apr 28th, 2009 at 6:24 pm
प्रिय रविरतलामी जी,
हमारी ब्लॉग में कुछ पल व्यतित करने का बहुत बहुत शुक्रिया !
किसी भी कॉलेज के लिये सीनियर्स बहुत महत्वपूर्ण होते है,कम शब्दों में वे कॉलेज के भविष्य का दर्पण होते है !
PS: This is my first ever comments in hindi and i supposed i do follow this trends.